प्रधानमंत्री किसान समृधि सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन के समय ध्यान रखने योग्य बातें

प्रिय कियोस्क, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ईमित्र पोर्टल पर प्रारम्भ कर दी गयी है, इस योजना के तहत पात्र लघु व सीमान्त कृषक के परिवार को रुपये 6000 सालाना सहायता राशी दी जायेगी, आप अपने नजदीकी पात्र कृषको का आवेदन पोर्टल पर करवाये, गाइडलाइन ईमित्र पोर्टल पर अपलोड कर दी गयी है


प्रधानमंत्री किसान समृधि सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन के समय ध्यान रखने योग्य बातें 

How to become a pilot In India
1. जो किसान 24/02/2019 तक आवेदन कर देंगे उन्हें पहली किश्त जल्दी मिलेगी
2. बैंक अकाउंट और ifsc कोड जरुर चेक करें , गलत होने पर भामाशाह में details सही करें
3. भामाशाह परिवार में से किसान परिवार बनाते समय यह ध्यान रखें की किसान परिवार में पति पत्नी एवं उनके 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे ही शामिल होंगे, अगर कोई संतान 18 वर्ष से ज्यादा की हैं तो उसके लिए pmkisan योजना के तहत अलग से आवेदन होगा
4. आवेदन उस किसान परिवार में पति अथवा पत्नी किसी के भी द्वारा किया जा सकता हैं|
5. जमीन 2 हेक्टर से कम होनी चाहिए
6. जमाबंदी देख कर ही एंट्री करनी हैं,जो की पटवारी जी से प्रमाणित हो, जिसमे यहाँ सुनिश्चित करों की जमीन 2 हेक्टर से कम लिखी हुई हैं
7. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का शुल्क 25 रुपए है जो की आवेदनकर्ता से लिया जाए| उसके अलावा उनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेना हैं
8. आधार और EID भामाशाह में होना जरुरी हैं, अगर किसी के भामाशाह में EID से सत्यापन किया जाए तो यहाँ भी सुनिश्चित किया जाए की उनके भामाशाह में एक अन्य पहचान का डॉक्यूमेंट भी मौजूद रहे ( जैसे की मनरेगा जॉब कार्ड)
9. एप्लीकेशन को submit करने से पहले उस फॉर्म का एक प्रिंटआउट किसान के हस्ताक्षर करवा कर अलग से लेकर रख ले , जिससे किसान की एप्लीकेशन में कुछ गलती होने पर आपकी कोई जिम्मेदारी ना रहें|
10. आपके द्वारा किसान का BIOMETIRC/OTP सत्यापन के पश्चात फॉर्म ऑनलाइन SUBMIT होगा जिसके बाद एप्लीकेशन पटवारी जी के पास फॉरवर्ड होगी जो उसकी जांच कर सही एप्लीकेशन को तहसीलदार जी की आई डी पर अग्रेषित करेंगे|
11. तहसीलदार जी के द्वारा एप्लीकेशन का डिजिटल signature होगा जिसके एप्लीकेशन अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग में अग्रेषित होगी|

0 Comments